Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले दो किशोर

सवाई माधोपुर चाइल्ड लाइन टीम द्वारा चलाए जा रहे रेस्क्यू के दौरान रेलवे स्टेशन पर एक किशोर लावारिस अवस्था में घूमता दिखा।
चाइल्ड लाइन के अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह अपने परिजनों से बिछड़ गया है और परिजनों की तलाश कर रहा है। इस पर चाइल्ड लाइन टीम के मुकेश वर्मा एवं जितेन्द्र मीणा ने बालक को अपने संरक्षण में लेकर आरपीएफ से डीडी एन्ट्री कराई और चाइल्ड लाइन कार्यालय लेकर आए। बालक ने परामर्श के दौरान बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और पढ़ा लिखा नहीं है और अपने परिजनों के साथ बिहार जा रहा। इस दौरान वह सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा तब तक गाड़ी चली गई। बालक के परिजनों से सम्पर्क करने के प्रयास कर रहे थे तभी आरपीएफ के इंस्पेक्टर बीरबल ने जानकारी दी कि बालक आलम आजाद के परिजनों का फोन आ गया है और वे सवाई माधेापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

Two teens found railway station
इस प्रकार एक अन्य किशोर भी स्टेशन पर लावारिस घूमता मिला जिसे चाइल्ड लाइन टीम के सर्वेश सिंह एवं मनीष राठोर ने अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ईसरदा का रहने वाला है और उसके माता की मृत्यु हो चुकी है। पिता ने दूसरी शादी कर ली। अब बालक अनाथ एवं लावारिस है और गाड़ियों में इधर उधर घूमता रहता है।
दोनों बालको को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से समिति के आदेश से दोनों बालकों को मर्सी आश्रय गृह में अस्थायी तौर पर प्रवेश दिलाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !