नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम राजस्थान के बैनर तले नवीन पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा 1 मार्च को जयपुर में किया जाने वाला धरना प्रदर्शन को प्रदेश कार्यकारिणी ने स्थगित कर दिया है।

जिला आई.टी. प्रभारी ओम प्रकाश मीना ने बताया कि न्यू पेंशन स्कीम से जुड़े कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा नवीन पेंशन योजना को प्रतिस्थापित कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जयपुर में 1 मार्च को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाना था लेकिन भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण देश की बदलती परिस्थिति को देखते हुए सेना व सरकार का मनोबल बढ़ाने व देश हित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन ने धरना प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया