Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिविर में वितरित किए गए ऋण माफी प्रमाण पत्र

राजस्थान अनुसूचति जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को उपलब्ध करवाये गये 2 लाख रूपये तक के ऋण के ऋण माफी (अदेयता) प्रमाण पत्र शिविर गुरूवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं सवाई माधोपुर विधायक Danish Abrar द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के 44 लाभार्थियों को कुल 23 लाख 70 हजार रूपए के ऋण माफी (अदेयता) प्रमाण पत्र वितरित किये गये हैं। जिले में 367 अन्य पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों के कुल 2 करोड़ 30 लाख रूपए के ऋण माफ हुए हैं। जिनमें से अब तक अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 192 लाभार्थियों को 137.29 लाख रूपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित कर दिये गये हैं।

Credit forgery certificate distributed camp
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिला कलेक्टर ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति वित्तीय एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर के द्वारा अनुसूचित जनजाति सफाई कर्मी, विशेष योग्यजन और अन्य पिछड़े वर्ग के कुल 1437 लाभार्थियों को 8 करोड़ 45 लाख रूपए के ऋण माफ हुए हैं।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने कहा कि हम ने जो कहा सो किया है। किसानों की ऋण माफी के वादे को राज्य सरकार ने तत्परता से पूरा किया है। ऋण माफी हेतु निरन्तर जिले में शिविर आयोजित कर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये गये हैं। उन्होंने कहा किसानों एवं सभी वर्गो के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा लोक कल्याण एवं आमजन को राहत देने वाले कार्यो को सरकार निरन्तर जारी रखेगी।
राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड सवाई माधोपुर के परियोजना प्रबन्धक सी.एम. बाकोलिया ने बताया कि जिले में अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों को कैम्प लगाकर चौथ का बरवाड़ा में खण्डार विधायक अशोक बैरवा द्वारा 25 फरवरी को, एस.डी.एम. कार्यालय बामनवास में 27 फरवरी को एवं गुरूवार को जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार द्वारा 28 फरवरी को नगर परिषद सभागार में ऋण माफी प्रमाण-पत्र वितरित किये गये हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !