Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्लाट खरीदने में धोखाधड़ी होने पर महिला ने प्राॅपर्टी डीलर अनिल बंसल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर 

जिला मुख्यालय पर एक महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर थाना मानटाउन में इस्तगासे के माध्यम से प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराईं है। दर्ज एफआईआर में विज्ञान नगर रणथम्भौर रोड़ बजरिया निवासी सविता सोनी ने बताया कि उसने बरवाड़ा बस स्टैंड पर स्थित कृष्णा प्रॉपर्टीज के संचालक अनिल बंसल (बृजवासी) पुत्र हरीबाबू बंसल निवासी महाराणा प्रताप कॉलोनी बजरिया से 2014 में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने खेरदा में राधिकापुरी नाम से आवासिय योजना में किस्तों में तीन प्लाट डेढ़ लाख रुपए प्रति प्लॉट के हिसाब से आवासीय योजना में खरीदे थे। जिसका भुगतान किस्तों में किया जाना था। इन प्लाटों के लिए अनिल बंसल ने साही पेटे 60 हजार रूपये लेकर भुगतान की रसीद भी दी थी तथा बकाया रकम 3000 प्रति प्लाट के हिसाब से 9000 रूपये प्रतिमाह लेता रहा।

 

Woman files FIR against property dealer Anil Bansal for fraud in purchasing a plot in sawai madhopur

 

महिला ने बताया कि संपूर्ण रकम चार लाख पचास हजार रुपए लेने के बाद अनिल बंसल ने कहा कि यह प्लाट अभी कृषि भूमि में है इनकी 90बी करवा कर दूंगा। अगर आपको कृषि भूमि में ही प्लाटों के कागज चाहिए तो तुम्हारे 4 लाख 50 हजार रूपए में से एक लाख रूपये कम कर दूंगा। इस पर महिला सहमति होने पर इस एवज में अनिल बंसल ने एक लाख रूपये का फर्जी चेक संख्या 065355 स्वयं के खाते यूनियन बैंक आफ इंडिया कि शाखा सवाई माधोपुर का दे दिया। जब महिला ने चेक को बैंक में लगाया तो पता चला कि अनिल बंसल ने बेईमानी पूर्ण आशय से व परिवादिया से धोखाधड़ी करने की नीयत से उसे जानबूझकर फर्जी चेक दिया जो वर्तमान में अमान्य है तथा किसी भी प्रकार से लेनदेन के उपयोग में नहीं लाया जा सकता। इसके बाद महिला ने कृष्णा प्रॉपर्टीज के ऑफिस पर जाकर अनिल बंसल से बात की तो उसने पहचाने से ही इनकार कर दिया और कहा कि मेरे पास तुम्हारे ना कोई कागज है और ना ही मैं तुम्हें कोई पैसे देने वाला हूं। इस पर महिला ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की रिपोर्ट इस्तगासे के द्वारा मानटाउन थाने में दर्ज कराई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !