Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने श्री अन्नपूर्णा रसोई एवं आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण

नगर परिषद सवाई माधोपुर में संचालित आश्रय स्थलों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत संचालित रसोई का गत मंगलवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नगर परिषद द्वारा बेघर, बेसहारा लोगो के लिये तीन आश्रय स्थल संचालित किये जा रहे है, जो कि खण्डार बस स्टेण्ड, नगर परिषद परिसर एवं गौरव पथ पर स्थित है।

 

 

District Collector Sawai Madhopur Dr Khushal yadav inspected Shri Annapurna Kitchen and shelter places

 

 

जिला कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान गौरव पथ आश्रय स्थल पर भवन का कलर करवाने तथा चैनल गेट के स्थान पर बंद होने वाला दरवाजा या पर्दे लगवाने के  निर्देश प्रदान किये है। साथ ही खण्डार बस स्टेण्ड स्थित आश्रय स्थल पर गंदे बिस्तर, पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं होने, साबुन एवं तकिये की उपलब्धता नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही सम्बन्धित संवेदक को नोटिस जारी कर शास्ति लगाने के निर्देश प्रदान किये तथा शीत ऋतु में आश्रय स्थलों का अधिक से अधिक प्रचार – प्रसार करने के निर्देश प्रदान किये और इनकी अत्यधिक उपयोग हेतु आमजन को जागरूक करने के लिये टीम बनाने के निर्देश प्रदान किये।

 

 

 

 

 

जिला कलेक्टर द्वारा नगर परिषद परिसर में स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का भी निरीक्षण किया। जिसमें निर्देश प्रदान किये गये कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व मे संचालित रसोई योजना का नाम परिवर्तित करते हुए श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना कर दिया गया है। समस्त प्रकार के मीनू बोर्ड, दिशा सूचक बोर्ड आदि लगाकर उन पर योजना कर नवीन नाम अंकित करने के निर्देश प्रदान किये तथा भवन के मुख्य द्वार पर रोशन की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी प्रदान किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !