Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कैरियर डे पर विशेषज्ञ देंगे विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स

विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए करियर विकल्पों की जांच करने, उन्हें अवलोकन करने एवं अपने कौशल, रुचि, क्षमता, वातावरण, स्रोत, आवश्यकता एवं अवसरों को पहचान कर करियर निर्माण हेतु समस्त राजकीय विद्यालयों में 12 जनवरी को करियर मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें नौकरी, व्यवसाय, कृषि, रोजगार, उद्योग हस्तशिल्प या अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं पूर्व विद्यार्थी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे जिससे विद्यार्थी उन करियरों के लिए आवश्यक कौशल और योग्यताओं को समझ सकेंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदलाव के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष 12 जनवरी के दिन स्वामी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन “राष्ट्रीय युवा दिवस” को कैरियर डे के रूप में मनाते हैं इस बार राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेशानुसार कैरियर डे पर करियर मेले का आयोजन किया जाएगा।

 

Experts will give success tips to students on Career Day

 

जिसमें अपने क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेषज्ञों को बुलाकर सफलता के गुर सिखाए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, लेखन, प्रश्नोत्तर, पोस्टर, रंगोली, क्विज, निबंध, कविता पाठ आदि का भी आयोजन किया जाएगा एवं स्टाल आदि लगाकर करियर प्रदर्शनी लगायेंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, एसडीएमसी एसएमसी सदस्यों पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !