Sunday , 7 June 2026
Breaking News

असम में भाजपा सरकार का ऐलान, तीन से ज्यादा बच्चे होने पर महिलाओं को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ !

असम की भाजपा सरकार ने जनसंख्‍या नियंत्रण को लेकर बड़ी घोषण की है। इस घोषणा के मुताबिक 3 से ज्यादा बच्चे होने पर महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में महिलाओं के लिए महिला उद्यमिता अछोनी योजना की शुरूआत की। योजना में कुछ शर्ते रखी गई हैं। उन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जिनके तीन से ज्यादा बच्चे होंगे। मुख्‍यमंत्री सरमा ने योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अन्‍तर्गत राज्‍य में स्‍व-सहायता समूहों की 39 लाख महिलाओं को योजना के तहत कारोबार करने के लिए कुछ शर्तों के साथ तीन साल के भीतर तीन चरणों में वित्तीय सहायता दी जाएगी।

 

Women will not get the benefits of government schemes if they have more than three children

 

इसके लिए 145 कारोबारी मॉडल की पहचान और चयन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए शुरू की गई यह योजना कुछ शर्तों के साथ है। इसमें महिलाओं के बच्चों की संख्या की सीमा भी शामिल है। शर्तों के अनुसार, सामान्य और ओबीसी श्रेणियों की महिलाएं अगर योजना का फायदा उठाना चाहती हैं तो उनके 3 से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) की महिलाओं के लिए यह सीमा चार बच्चों की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !