Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कैरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल में आज शुक्रवार को कैरियर डे समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से विषय विशेषज्ञ को आमंत्रित किया गया। अतिथियों में एडिशनल एसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा, प्रसिद्ध चिकित्सक मनीष शर्मा, प्रसिद्ध अधिवक्ता गिर्राज तेहरिया एवं अनुपम तहरिया, नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गोयल उपस्थित थे। मनीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया तथा किस प्रकार वे मेडिकल शिक्षा में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं उन अवसरों के बारे में बताया। एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वह किस प्रकार अनुशासित रहकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रसिद्ध अधिवक्ता गिर्राज तेहरिया ने अपने छात्र अनुभव तथा व्यवसायिक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बालकों को गहराई से विधि के शासन के बारे में जानकारी दी।

 

Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as Career Day in model school surwal

 

उन्होंने विशेष कर छात्राओं को कानून के क्षेत्र में ज्ञान प्राप्त करने तथा करियर बनाने की सलाह दी। अनुपम तेहरिया ने बालकों को राष्ट्रीय हित में करियर बनाने की सलाह दी। अमित गोयल ने बालकों को इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों एवं आयाम के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया बालक किस प्रकार से इंजीनियरिंग के माध्यम से सरकारी सेवा के क्षेत्र में जा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। अंत में संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने बालकों को अभिप्रेरित करते हुए सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय में एक करियर गैलरी का भी उद्घाटन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !