Sunday , 8 March 2026
Breaking News

देश के जाने – माने शायर मुनव्वर राना का 71 वर्ष की उम्र में निधन

देश के जाने – माने शायर मुनव्वर राना का 71 वर्ष की उम्र में लखनऊ में रविवार देर रात को निधन हो गया है। मुनव्वर राना लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में उनका इलाज चल रहा था।

मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुआ बताया है कि उनके पिता का रविवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया है और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

मुनव्वर राना बेटे तबरेज़ राना ने पीटीआई को बताया कि, ”बीमारी के कारण वो (मुनव्वर राना) 14 – 15 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता और फिर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने रविवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली है।” साल 2014 में मुनव्वर राना को उनकी किताब के ‘शाहदाबा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

famous poet Munawwar Rana passes away at the age of 71 in lucknow

साल 2012 में उन्हें उर्दू साहित्य में उनकी सेवाओं के लिए शहीद शोध संस्थान की ओर से माटी रतन सम्मान भी दिया गया था। साल 2015 में यूपी के दादरी में अखलाक की लिचिंग की घटना के बाद राना ने एक न्यूज़ चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का एलान किया था। उन्होंने देश में बढ़ रही असहिष्णुता को वजह इस फ़ैसले की जगह बतायी थी।

मुनव्वर राना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, कहा- “उर्दू साहित्य में दिया महत्वपूर्ण योगदान”

मुनव्वर राना के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है कि, “मुनव्वर राना जी के निधन की ख़बर से दुखी हूं, उन्होंने उर्दू साहित्य और शायरी की दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।उनकी आत्मा को शांति मिले”।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !