Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर उत्सव स्थलों एवं मार्गों पर सफाई के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस के अवसर पर 19 एवं 20 जनवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय सवाई माधोपुर उत्सव का भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ उत्सव स्थलों एवं मार्गाे का निरीक्षण मंगलवार शाम को किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि सवाई माधोपुर न सिर्फ भारत में बल्कि सम्पूर्ण विश्व में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के कारण अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

 

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस में देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ आमजन की भागीदारी होने के कारण सवाई माधोपुर उत्सव स्थलों एवं मार्गों की व्यापक नियमित रूप से साफ-सफाई, सजावट की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने दशहरा मैदान पर  होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्थल के समतलीकरण एवं मिट्टी भराव के निर्देश आयुक्त नगर परिषद पंकज मीना को दिए है। उन्होंने इस दौरान शोभा यात्रा प्रारम्भ स्थल भैरू दरवाजा पर साफ-सफाई, नाली ढकाव, पर्याप्त सजावट एवं रोशनी के निर्देश भी आयुक्त नगर परिषद को दिए है।

 

District Collector gave instructions for cleanliness at Sawai Madhopur festival sites and routes

 

उन्होंने इस दौरान शोभा यात्रा मार्गाे पर कचरा संग्रहण स्थलों के नियमित रूप से सफाई, सफेद चूने से लाइनिंग करवाने तथा शोभायात्रा समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल पर दर्शकों के लिए समुचित पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए है।

 

इसके उपरान्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने मैराथन मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग पर प्रारम्भ व समापन स्थल पर लाईनिंग एवं मार्ग पर जगह-जगह ऐरो द्वारा चिन्ह बनाने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना को दिए है। इस दौरान उन्होंने सर्किलों एवं कार्यालयों पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश नगर परिषद को दिए है। इस दौरान सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !