Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान, 210 एफआईआर और 99 गिरफ्तारियां

परस्पर समन्वय व राज्य सरकार की सख्त संदेश का ही परिणाम है

संयुक्त अभियान के शुरुआती दौर में ही 210 एफआईआर और 99 गिरफ्तारियां

जयपुर:- मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर समूचे प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में 210 एफआईआर दर्ज होने के साथ ही 99 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खान सचिव आनन्दी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देशों पर समूचे प्रदेश में खान, राजस्व, परिवहन, पुलिस और वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अकेले टोंक में ही पुलिस में 35 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही 22 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभियान की खास बात यह है कि जिला कलक्टरों के मार्गदर्शन में पांचों विभागों द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई की जा रही है और इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगे हैं। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि अभियान के दौरान अवैध रुप से खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त करने के साथ ही अवैध माइनिंग स्थलों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे खनन माफियायों में भय का वातावरण बना है।
Joint operation against illegal mining activities, 210 FIRs and 99 arrested in rajasthan
टोंक के बाद 19 एफआईआर कोटा में दर्ज कराने के साथ ही अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त 13 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी तरह से डीडवाना – कुचामन में 14 एफआईआर, बारां में 11 एफआईआर और 4 गिरफ्तारी, भीलवाड़ा में 10 एफआईआर,  चित्तौड़गढ़ में 3 गिरफ्तारी, झालावाड़ में 12 एफआईआर और 11 गिरफ्तारी, नीम का थाना में 13 एफआईआर और 7 गिरफ्तारी, बीकानेर में 10 एफआईआर और 5 गिरफ्तारी, जालौर में 8 एफआईआर और 6 गिरफ्तारी, भरतपुर में 5 गिरफ्तारी, अलवर और शाहपुरा में 10-10 एफआईआर और अलवर में 7 गिरफ्तारी, करौली में 9 एफआईआर और 2 गिरफ्तारी, धौलपुर में 8 एफआईआर और 4 गिरफ्तारी व शेष अन्य स्थानों पर एफआईआर और गिरफ्तारी हुई है।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लगातार बड़ी कार्यवाहियों की सूचना प्राप्त हो रही है। वहीं राज्य सरकार के अभियान का परिणाम रहा है कि खनन माफिया में भय का वातावरण बना है। राज्य सरकार ने अवैध खनन गतिविधियों की जड़ पर प्रहार पर जोर दिया है ताकि स्थाई रोक लग सके।
अभियान के शुरुआती दौर में ही 210 एफआईआर दर्ज होना और 99 व्यक्तियों की गिरफ्तारी से राज्य सरकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई स्पष्ट हो जाती है। सभी जिला कलक्टरों द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय व दिशा – निर्देश का ही परिणाम है कि प्रदेश भर में लगतार कार्रवाई जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !