Thursday , 23 July 2026
Breaking News

देशभर की तरह सवाई माधोपुर में भी रही अणुव्रत गीत महासंगान की धूम

अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ युवक परिषद सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अणुव्रत आन्दोलन के गौरवशाली 75 वर्ष अणुव्रत अमृत महोत्सव के अन्तर्गत अणुव्रत गीत महासंगान का आयोजन 18 जनवरी को सवाई माधोपुर क्षेत्र में स्थित निजी एवं सरकारी विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित आयोजन स्थलों पर उपस्थित होकर जैनाचार्य तुलसीगणी द्वारा उदघोषित अणुव्रत आंदोलन के नैतिक नियमों से अवगत कराया व सुमधुर अणुव्रत गीत का सामूहिक संगान करवाया। इस आयोजन में सवाई माधोपुर के दस हजार से अधिक विद्यार्थियों व नैतिकता को समर्पित पुरुष महिलाओं ने भाग लिया। नन्हे मुन्नों से लेकर बड़े बूढ़ों में आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। महासंगान कार्यक्रम में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर, ग्रामीण महिला विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, शारदा बाल निकेतन ठींगला, एमडीएस उच्च माध्यमिक विद्यालय बाल मंदिर कॉलोनी, उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विवेकानंद पुरम, प्रगति पब्लिक स्कूल आदर्श नगर, केंद्रीय विद्यालय ठींगला, विद्या भारती सेकेंडरी स्कूल मीना कॉलोनी, विद्या भारती इंग्लिश स्कूल एमपी कॉलोनी, वर्धमान पब्लिक स्कूल चैथ का बरवाड़ा, राधाकृष्णन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठींगला, बचपन प्ले स्कूल राजनगर, गीता देवी अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावंडा खुर्द, किलकारी पब्लिक स्कूल अलीगढ़ जिला टोंक, रत्नाकर पब्लिक स्कूल अलीगढ़ जिला टोंक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडोलास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुब्बी बनास, संदीपन विद्याश्रम आदर्श नगर, मां भारती सेकेंडरी स्कूल चकचैनपुरा, टाइनी टोट्स सी. सै. स्कूल, दशहरा मैदान, आनंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गणेश नगर, रेड रोज पब्लिक स्कूल आदर्श नगर, ओजस्वी चिल्ड्रन एकेडमी स.मा., चंद्र सागर दिगंबर जैन इंग्लिश स्कूल स.मा., नामदेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल सवाई माधोपुर, अग्रवाल सी. सै. इंग्लिश स्कूल स.मा., सेंट नामदेव इंग्लिश स्कूल स.मा., नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गणेश नगर, अणुव्रत भवन आदर्श नगर, आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्कल बजरिया, तेरापंथ भवन सवाई माधोपुर, तेरापंथ भवन मंडी रोड, तेरापंथ भवन चौथ का बरवाड़ा, महावीर भवन आदर्श नगर, कांग्रेस कमेटी बजरिया आदि संस्थाओं ने अणुव्रत गीत का संगान किया गया।

 

Like the rest of the country, Anuvrat Geet Mahasangan was celebrated in Sawai Madhopur too

 

कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र जैन व अणुव्रत समिति अध्यक्ष घनश्याम जैन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम अणुव्रत भवन आदर्श नगर में कशिश जैन, लविशा जैन, अंकिता जैन, समीक्षा जैन, शगुन (परी) जैन, छवि जैन ने अणुव्रत गीत द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अजय जैन, मंत्री योगेश जैन, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन, तेरापंथ कन्या मंडल प्रभारी मोना जैन, तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व मंत्री रश्मि जैन, अशोक जैन एम आर, भीकम जैन सूरवाल, पुलकित जैन, रिंकू जैन, देवेश जैन, श्रेयांश जैन, पवन जैन, दिनेश जैन मेडिकल, मनीष गेलडा आदि ने उपस्थित रहकर अपनी भागीदारी निभाई। अणुव्रत समिति क्षेत्र सवाई माधोपुर ने सफल आयोजन के लिए शिक्षण संस्थाओं, कार्यकर्ताओं व मीडिया सहित प्रशासन का आभार जताया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !