Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने दिखाई मैराथन को हरी झण्ड़ी

सवाई माधोपुर के 261वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय उत्सव के अन्तर्गत आज शनिवार को रन फोर सवाई माधोपुर मैराथन का आयोजन हुआ जिसे कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने हरी झण्ड़ी दिखाकर न सिर्फ रवाना किया, बल्कि प्रतिभागियों के साथ दौड़ में हिस्सा भी लिया।

 

मैराथन दशहरा मैदान से प्रारम्भ होकर रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में सम्पन्न हुई। मैराथन में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी, खिलाड़ियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन ने भाग लेकर न सिर्फ अपने शहर के संस्थापक को श्रृंद्धाजलि दी बल्कि अन्य को भी हैल्थ ईज वैल्थ की प्रेरणा दी। इस दौरान वन विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित सभी धावकों ने देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

 

Agriculture Minister Dr Kirodi Lal Meena flagged off to the marathon in sawai madhopur

 

 

 

मैराथन में यह रहे विजेता:-

जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि मैराथन में 21 वर्ष से कम आयु महिलाओं में भव्या राजावत ने प्रथम, कनिष्का राजावत ने द्वितीय एवं यशस्वी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 21 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में सुनीता सैनी ने प्रथम एवं प्रियंका स्वर्णाकार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 21 वर्ष से कम आयु के पुरूषों में सोनू गुर्जर ने प्रथम, उमेश शर्मा ने द्वितीय एवं राजेन्द्र गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 21 वर्ष से अधिक आयु के पुरूषों में ऋषिकेश गुर्जर ने प्रथम, शुभम गौड़ ने द्वितीय एवं अमर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

फुटबॉल मैत्री मैच में यह रहे विजेता:-

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि फुटबॉल मैत्री मैच में जोधपुर फुटबॉल अकादमी की टीम विजेता रही। बालाजी स्पोर्ट्स सवाई माधोपुर की ओर से जोधपुर फुटबॉल अकादमी के विशाल को मेन ऑफ द मैच पुरूस्कार के रूप में 500 रूपए नकद दिए गए।
इसी प्रकार रस्सा कस्सी में महिलाओं में शैलॉम इंग्लिश विद्यालय की कैप्टन यशस्वी ने प्रथम एवं दशहरा मैदान टीम की कैप्टन इशिता जाट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं पुरूषों में आरएससी के कैप्टन तेजसिंह ने प्रथम, पी.सी टीम के कैप्टन पदम चन्द जैन ने द्वितीय एवं जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व आर्ट ऑफ लिविंग जयपुर के डायरेक्टर कैप्टन विमल जैन ने मैराथन के सभी प्रतिभागियों को योगासन कराएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !