Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

दो बुजुर्गों पर जा*नलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

अजीतपुरा में चर्चित जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों पर जा*नलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने अजीतपुरा में चर्चित जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों पर जा*नलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वांछित आरोपी शंकर लाल पुत्र प्रभू गुर्जर और छगनलाल पुत्र कैलाश को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूर्व में 5 आरोपी मंगल सिंह गुर्जर, गोविन्द गुर्जर, रामचरण गुर्जर, धारा सिंह गुर्जर और लड्डूलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी गोपालराम मय टीम द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश हेतु मुस्ताक हेड कांस्टेबल मय जाप्ता को टोंक, बूंदी, बिजोलिया, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर रवाना किया गया।

 

 

Ravanjana Dungar police station arrested two accused of fatal attack on two elderly people in sawai madhopur

 

 

 

जहां पर मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को उदयपुर से डिटेन किया गया। इसके बाद अनुसंधान कर ह*त्या के प्रयास की घटना को अन्जाम देने पर आरोपी शंकर लाल पुत्र प्रभू गुर्जर निवासी अजीतपुरा रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर हाल निवासी रैबारियो का गुडा पुराना आरटीओ ऑफिस रोड प्रतापनगर उदयपुर और छगनलाल पुत्र कैलाश निवासी अजीतपुरा रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना के सम्बंध में पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है।

 

 

 

 

उल्लेखनीय है की गत दिनांक 31 जुलाई 2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुई कि आरोपियों द्वारा परिवादी व परिवादी के परिजनों के साथ जमीन के विवाद को लेकर मा*रपीट कर जा*नलेवा हमला किया गया था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में रवांजना डूंगर थानाधिकारी गोपालराम, मुस्ताक खान हेड कांस्टेबल, बसराम कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल और महेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल साइबर सैल सवाई माधोपुर शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !