Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

श्रीराम अक्षत कलश यात्रा का विप्र सेना परिवार ने किया भव्य स्वागत

श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड का हुआ आयोजन 

विप्र सेना सवाई माधोपुर द्वारा भगवान श्रीराम की ऐतिहासिक अक्षत कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा और भव्य संगीतमय सुन्दर काण्ड, श्री हनुमान चालीसा और भगवान श्रीराम की सामुहिक महाआरती का आयोजन किया गया। जैसे जैसे रैली निकलती जा रही थी वैसे वैसे ही कलश के साथ मातृ शक्ति भगवान श्रीराम के जयकारे के साथ भजनों पर नृत्य करती हुई निकल रही थीं। इसके साथ ही कलश यात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं की सेवार्थ विप्र सेना द्वारा शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

 

Vipra Sena family gave grand welcome to Shri Ram Akshat Kalash Yatra in sawai madhopur

 

इसी प्रकार विप्र सेना सवाई माधोपुर द्वारा श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर बजरिया में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य संगीतमय सुन्दर काण्ड, श्री हनुमान चालीसा और भगवान श्रीराम की सामुहिक महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोहित म्युजिकल ग्रुप ने भगवान गणेश के सुमिरन से किया। उसके बाद संगीतमय सुंदरकांड का आरंभ हुआ। सुंदरकांड के प्रारंभ में ही श्रद्धालुओं से कार्यक्रम स्थल पूर्ण हो जाने से आयोजन समिति को व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और प्रत्यक्ष दर्शी श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को एतिहासिक आयोजन की संज्ञा दी। आयोजन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल की उपस्थिति रही। सुंदरकांड के समापन के बाद गायकों द्वारा भगवान श्रीराम के भजनों पर मातृ शक्ति ने नृत्य का आनंद ले जय श्रीराम के जयकारे लगाये। अंत में महाआरती करके प्रसाद वितरित किया।

 

Musical Sunderkand was organized on the occasion of Shri Ram Pran Pratishtha in sawai madhopur

 

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम -सीता, मां दुर्गा, भोलेनाथ और वीर हनुमान की झांकी के दर्शन भी किए। इस दौरान विप्र सेना जिला अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, संभाग सह प्रभारी श्रीराम शर्मा, महामंत्री केशव शर्मा, सुनील पंडित, किशन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, गोविंद एडवोकेट, सोनी शर्मा, वंदना शर्मा, मीना शर्मा, रीना शर्मा, वैशाली शर्मा, इंद्रा शर्मा, नितू शर्मा, आंचल शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, लोकेश भारद्वाज, राजेश गोतम, मुकेश गौतम, विनोद शर्मा, गोविंद दीक्षित, जननेंद्रिय शर्मा, राधामोहन शर्मा, कुलदीप शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, लोकेश भारद्वाज, सौरभ शर्मा सहित सभी समाज बंधु उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !