राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय दक्षिण परिसर में नमो नवमतदाता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने बताया कि नमो नवमतदाता सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित नवमतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलवाई गई।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, विधानसभा संयोजक बलवीर सिंह राजावत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल, कॉलेज प्राचार्य गोपाल सिंह, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, पूर्व मंडल मंत्री रामपाल बालोत, शहर मंडल मंत्री सीताराम शुक्ला सहित कई नवमतदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम ने सभी नवमतदाताओं, अथितियों और कॉलेज प्रशासन का आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया