Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शेयर बाजार से कमाई के चक्कर में ज्वाइंट कमिश्नर से लूटे 1 करोड़

फलोदी में तैनात ज्वाइंट कमिश्नर के साथ हुई धोखाधड़ी 

 

 

जोधपुर:- राजस्थान के फलोदी में तैनात ज्वाइंट कमिश्नर (जीएसटी) रविंद्रपाल सिंह मंडा के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर रविंद्रपाल सिंह ने शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए टिप देने वाली कंपनी में निवेश किया था। लेकिन एक महीने में जब कुछ कमाई नजर नहीं आई तो लगा की उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है।

 

 

जिसके बाद उन्होंने रातानाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रविंद्र पाल सिंह ने रिपोर्ट में बताया है कि उसके पास 5 दिसंबर को व्हाट्सअप पर मैसेज आया, जिसमें मैसेज भेजने वाले ने बताया कि हम शेयर मार्केट में निवेश के लिए गाइड करते हैं। हमारी टीम के अर्जुन शर्मा और समीर मल्होत्रा इसके लिए आपकी सहायता करेंगे। इसके बाद रविंद्र पाल सिंह ने उनके कहने पर कुर्तो फंड नामक कंपनी में इंस्टीट्यूशनल एकाउंट खोला। यह पूरी तरह से ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म हैं, जिस पर शेयर की ट्रेडिंग होती है।

 

 

1 crore cheated from Joint Commissioner in pursuit of earning money from share market in jodhpur

 

 

 

 

पुलिस ने दर्ज किया धोखादड़ी का मामला:-

इसके बाद अर्जुन और समीर के नंबर से रविंद्र पाल को मैसेज आया। उनके कहने के अनुसार गत 14 दिसंबर से 20 जनवरी तक एक करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपए अलग – अलग बैंक खातों में उनके बताए गए अनुसार जमा करवाए दिए। लेकिन इस दौरान उन्हे किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिला।

 

जिसे लेकर रविंद्र पाल ने अर्जुन शर्मा और समीर मल्होत्रा से संपर्क किया। लेकिन उनसे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रातानाडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार ज्वाइंट कमिश्नर मंडा की पत्नी राजस्थान पुलिस में थानाधिकारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !