Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- 2024 में जेडीयू हो जाएगी ख़त्म

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशान साधते हुए दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड 2024 में खत्म हो जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “अभी तो खेल शुरू हुआ है, खेल अभी बाक़ी है।

मैं जो कहता हूं वो करता हूं, आप लिख कर ले लीजिए जनता दल यूनाइटेड 2024 में खत्म हो जाएगी।” तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सत्ता में 17 महीने रहे। इस दौरान ऐतिहासिक काम हुआ है। भाजपा और जेडीयू की सरकार 17 साल सत्ता में रही है, लेकिन केवल 17 महीनों में एक विभाग शिक्षा विभाग में इतनी नौकरियां दी है कि विश्व रिकाॅर्ड बन गया।

Tejashwi Yadav targeted Nitish Kumar on Bihar Politics, said- JDU will end in 2024

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशान साधते हुए कहा:-

शिक्षा विभाग हमारे पास था, केवल 70 दिनों में हमने दो लाख से अधिक शिक्षकों को नौकरी दी है। किसी भी राज्य में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ये भाजपा के साथ रहकर डबल इंजन की सरकार में भी ये काम नहीं कर पाए, जो हमने किया है। नीतीश कुमार पर निशान साधते हुए कहा कि ये थके हुए मुख्यमंत्री थे, लेकिन हमने इनसे इतना काम करवाया कि रिकाॅर्ड बन गया।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, अस्पताल में सुधार और रोज़गार देने को अपनी प्रमुख उपलब्धियां बताई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कैबिनेट की दो बैठकों से स्वास्थ्य विभाग में एक लाख से अधिक नौकरियों की फाइल रोकी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !