Thursday , 23 April 2026
Breaking News

वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी

आरपीएससीः- वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022, आयोग ने जारी किया विचारित सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग कार्यक्रम

 

जयपुर:- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी कुल 6 विषयों की विचारित सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु 8 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, गणित, संस्कृत तथा विज्ञान विषय की विचारित सूचियां जारी की गई थी। इन सूचियों में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 5 फरवरी से 9 फरवरी 2024 तक आयोग कार्यालय में निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा।

 

 

 

Counseling program for Senior Teacher (Sanskrit Education) competitive examination

 

 

काउंसलिंग के लिए काउंसलिंग लेटर, आयोग वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ विषयवार तथा रोल नंबर अनुसार निर्धारित दिनांक व समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।

 

 

 

काउंसलिंग के लिए पृथक से कोई ऑफलाइन पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग द्वारा अपलोड किये गए पात्रता प्रपत्रों व काउंसलिंग-पत्र के साथ आवश्यक दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करते हुए दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा अन्यथा काउंसलिंग से वंचित कर दिया जाएगा। इसमें अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अंतिम परिणाम में विचारित नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !