Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह घायल, पत्नी की मौ*त 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौ*त हो गई है। कार हादसे में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, ड्राइवर और उनका बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा मंगलवार शाम अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी हरियाणा बॉर्डर में हुआ। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

Former MP Manvendra Singh injured in road accident

बेटे हमीर सिंह का हाथ और नाक टूटा, पूर्व सांसद की पसली टूटी

बताया जा रहा है कि इनके साथ ड्राइवर भी था, जो अभी गंभीर घायल है। हादसे में मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह के हाथ और नाक में फ्रैंक्चर हुआ है। वहीं पूर्व सांसद के सीने की पसली टूटी है और फेफड़ा भी फट गया है। सभी का इलाज अलवर अस्पताल में जारी है। इधर, हादसे की जानकारी मिलने के बाद अलवर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और अस्पताल के बाहर जाब्ता तैनात किया गया है। हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौ*त हो गई। श*व को अलवर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। बाड़मेर जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनके एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते है। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !