Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बजट सत्र की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – हुड़दंग करने वाले सांसद आत्मनिरीक्षण करें

संसद का बजट सत्र आज बुधवार को शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्र से पहले दिए गए भाषण में विपक्षी पार्टियों के सांसदों को लेकर कहा कि हुड़दंग करने वाले सांसदों को आत्मनिरीक्षण करने की ज़रूरत है।

उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही सदन के बाहर कहा कि – “बीते दस साल में जिसको जो रास्ता सूझा उस प्रकार संसद में सबने अपना – अपना काम किया है। इतना ज़रूर कहूंगा कि जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है, जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं।

At the beginning of the budget session, PM Narendra Modi said - MPs who create ruckus should introspect

ऐसे सभी माननीय सांसद आज जब आखिरी सत्र में मिल रहे हैं तो ज़रूर आत्मनिरीक्षण करें।” “अपने संसदीय क्षेत्र में जाकर 100 लोगों से पूछ लें कि उन्होंने क्या किया है, किसी को उनका नाम भी याद नहीं होगा। ये वो सांसद हैं जिन्होंने हल्ला – हुड़दंग किया है। आलोचना की आवाज़ तीखी से तीखी क्यों ना हो लेकिन जिन लोगों ने उत्तम विचारों से सदन को लाभान्वित किया होगा, उन्हें बहुत बड़ा वर्ग याद करता होगा।”

संसद के शीत सत्र के दौरान सदन में हमलावरों के घुसने को लेकर विपक्षी सांसद गृहमंत्री से सदन में जवाब की मांग कर रहे थे, इस मांग को लेकर उन्होंने सदन में नारेबाज़ी की और संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !