Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चित्रा सिंह की पार्थिव देह पहुंची जोधपुर, कल होगा अंतिम संस्कार

बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल व उनके परिवार के साथ कल सड़क हादसे में उनकी पत्नि चित्रा सिंह का निधन हो गया था। अलवर के पास हुए हादसे के बाद चित्रा सिंह की पार्थिव देह जोधपुर पहुंची। उनके परिजन पार्थिव देह को लेकर जोधपुर एयरपोर्ट के निकट स्थित पाबूपुरा में उनके फार्म हाउस पर पार्थिव देह को लेकर आए। उनकी पुत्री के बाहर होने से पार्थिव देह को अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। उनकी पुत्री हर्षिनी कंवर इटली से देर शाम जोधपुर पहुंचेगी। बेटी के जोधपुर पहुंचने के बाद कल गुरुवार को चित्रा सिंह का अंतिम संस्कार जोधपुर में ही किया जाएगा। पार्थिव देह को उनके पाबूपुरा स्थित फार्म हाउस पर बने निवास स्थान पर रखा गया है। यहां उनके परिजनों के अलावा परिचितों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। चित्रा सिंह के निधन के समाचार से पूरे मारवाड़ में शोक की लहर है।

 

Chitra Singh's mortal remains reached Jodhpur

 

बतादें की राजस्थान के बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की सड़क हादसे में कल मंगलवार को मौ*त हो गई थी। सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह, उनका बेटा हमीर सिंह और ड्राइवर दिनेश रावत घायल हो गए है। हादसा मंगलवार शाम 5 बजे अलवर के नौगांवा के पास खुसपुरी (हरियाणा बॉर्डर) में हुआ था। घायलों को अलवर के हॉस्पिटल से देर रात गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया। चित्रा सिंह पीछे वाली सीट पर बैठी थीं। कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए थे। मानवेंद्र सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में विदेश मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं। अलवर के अस्पताल से एंबुलेंस में आज चित्रा सिंह की पार्थिव देह जोधपुर के पाबूपुरा स्थित उनके फार्म हाउस में लाई गई। यही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह पूर्व विदेश एवं वित्त मंत्री जसवंत सिंह के बेटे हैं। बाड़मेर-जैसलमेर से एक बार सांसद बने हैं, वहीं उनकी पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ में राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। इनका एक बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से जोधपुर एयरफोर्स एरिया में रहते हैं। इनका पैतृक गांव बालोतरा जिले की जसोल है। पूर्व विदेश मंत्री की पुत्रवधू चित्रा सिंह चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ राजघराने परिवार से हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !