Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एमबीएस अस्पताल का सीनियर नर्सिंग ऑफिसर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए एमबीएस अस्पताल के नर्सिंगकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नर्सिंगकर्मी संवेदक के बिलों का भुगतान करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी ने उसे आज 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंगकर्मी मंजूर अली से रिश्वत की रकम बरामद कर ली। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि कपूर ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने उन्हें शिकायत दी थी कि उनका एमबीएस अस्पताल में उपकरणों की मरम्मत, रिपेयरिंग व मशीनरी पार्ट्स सप्लाई की थी। यह कार्य वर्कशॉप के जरिए चलता है। उनके कई बिल इस मामले में बकाया चल रहे थे। जिनका भुगतान करवाने की एवज में वर्कशॉप के इंचार्ज के रूप में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजूर अली पैसे की डिमांड कर रहे हैं।

 

Senior Nursing Officer of MBS Hospital arrested taking bribe of 10 thousand rupees

 

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 29 जनवरी को सत्यापन करवाया। जिसमें कल 15 हजार की डिमांड मंसूर अली ने की थी। सत्यापन के दौरान 5 हजार रुपए ले भी लिए थे। इसके बाद मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान मंजूर अली ने परिवादी से 10 हजार रुपए ले लिए. परिवादी का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने एमबीएस अस्पताल परिसर में ही नर्सिंग अधीक्षक कक्ष पर दबिश दे दी। वहां से आरोपी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। एसीबी के डीआईजी कल्याणमल मीणा का कहना है कि आरोपी के विज्ञान नगर स्थित निवास पर भी दो इंस्पेक्टर को भेजकर घर की तलाशी शुरू की गई। इसके अलावा मंजूर अली के पास मिली सभी पत्रावली जब्त कर ली गई है। जिसे स्पष्ट हो जाएगा कि कितने रुपए के बिलों की एवज में वह रिश्वत मांग रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !