सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर तीन में रहने वाली सुनीता मधुकर ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत हो रही है। इसी तरह सेक्टर एक में भी कई दिनों से पानी बहुत कम आ रहा है। ऐसे में लोगों को कई बार पानी के टेंकरों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया