Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आईआईटी मद्रास के इंजीनियर करेंगे पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के साथ हुए हादसे की जांच 

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार का गत मंगलवार को हादसा हो गया था। उस वक्त वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलवर में अचानक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी पुलिया की दीवार से टकरा गई। जिससे हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौ*त हो गई। जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए, अब इस हादसे की जांच आईआईटी मद्रास को सौंपी गई है। दरअसल, एनएचएआई की ओर से मद्रास आईआईटी को इस हादसे की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

IIT Madras engineers will investigate the accident with former MP Manvendra Singh

 

मद्रास आईआईटी के इंजीनियर अब इस सड़क हादसे की जांच करेंगे। क्योंकि मानवेंद्र सिंह के साथ हुए इस सड़क हादसे के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। ये सड़क हादसा अभी तक एक पहेली बना हुआ है। हादसा आखिर कैसे हुआ इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी एक्सप्रेस-वे की दीवार से टकरा गई। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि एक गाड़ी से बचने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !