Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भारतीय रिजर्व बैंक कैंसल कर सकता है पेटीएम का पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

नई दिल्‍ली:- भारतीय रिजर्व बैंक ने गत 31 जनवरी 2024 पेटीएम पेमेंट्स बैंक के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट में अमाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाए। 29 फरवरी के बाद कोई भी बैंकिंग सर्विस पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा नहीं दी जाएगी।

 

 

 

इसका मतलब है कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम ग्राहक अकाउंट, वॉलेट, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट,  फास्टैग और नेशनल मोबिलिटी कार्ड्स में पैसा नहीं डाल पाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के इस आदेश के बाद पेटीएम का फास्‍टैग इस्‍तेमाल कर रहे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों का मानना है कि फरवरी के बाद पेटीएम फॉस्‍टैग काम नहीं करेगा। 29 फरवरी के बाद पेटीएम फास्‍टैग काम करेगा या नहीं, यह भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश से स्‍पष्‍ट हो जाता है।

 

 

Reserve Bank of India may cancel Paytm's payments bank license

 

 

 

भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने आदेश में स्‍पष्‍ट किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जो मौजूदा ग्राहक हैं, वह अपने अभी के अमाउंट का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहें वह पैसा करंट अकाउंट, सेविंग्स अकाउंट, फास्टैग, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट, नेशनल या फिर कॉमन मोबिलिटी कार्ड में हो, उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर तारीख की कोई पाबंदी नहीं है।

 

चालू रहेगा पेटीएम फास्‍टैग, नहीं होगा रिचार्ज

इससे स्‍पष्‍ट है कि आपके खाते में जितना पैसा है उसे आप आगे अपनी इच्छानुसार किसी भी तिथि तक इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आप 29 फरवरी के बाद अपने पेटीएम फॉस्‍टैग अकाउंट को रिचार्ज नहीं कर सकेंगे। इसका मतलब यह है की अकाउंट में पड़ा हुआ पैसा खर्च होने के बाद पेटीएम फास्‍टैग बेकार हो जाएगा, क्‍योंकि आप इसमें रिचार्ज नहीं कर सकेंगे।

 

 

 

 

हालांकि, पेटीएम ने एक फरवरी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा है कि, “आप अपने पेटीएम फास्‍टैग पर मौजूद शेष राशि का उपयोग जारी रख सकते हैं। हमने पिछले दो वर्षों में अन्य बैंकों के साथ काम करने की अपनी यात्रा शुरू की, जिसे अब हम तेज करेंगे। निर्बाध ग्राहक सेवा प्रदान करने को हम प्रभावी उपाय करने को हम प्रयासरत हैं।”

 

 

 

 

अगर बात नहीं बनी तो बेकार हो जाएगा पेटीएम फास्‍टैग:-

कंपनी ग्राहकों को यह आश्‍वासन दे रही है कि वह सेवाएं चालू रखने को जी-जान से जुटी है, अगर कंपनी 29 फरवरी तक कोई उपाय नहीं निकाल पाई तो भविष्‍य में पेटीएम फास्‍टैग बंद हो जाएगा, क्‍योंकि एक बार फास्‍टैग अकाउंट में पैसे समाप्‍त होने पर ग्राहक दोबारा उसमें रिचार्ज नहीं कर पाएंगे।

 

(सोर्स : न्यूज 18) 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !