Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

सीएम के आदेश के बाद दिखने लगा असर, जोधपुर दौरे के दौरान अधिकारियों को जनता के काम समय पर करने दिए थे निर्देश 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने जोधपुर दौरे के दौरान तमाम अधिकारियों को जनता के काम समय पर करने के लिए निर्देश दिए थे। साथ ही जनता की समस्याओं को सुनने और निस्तारण के लिए अधिकारियों को भी पाबन्द किया था। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। अब राज्य सरकार के निर्देश पर दैनिक जनसुनवाई के लिए जारी निर्देशों की पालना में जोधपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार कलेक्टर द्वारा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक प्रतिदिन जनसुनवाई होगी। इसके अलावा समय में अपर जिला कलेक्टर शहर द्वितीय, जोधपुर के द्वारा कमरा नं. 18 में दिन भर जनसुनवाई की जायेगी। परिपत्र के अनुसार जनसुनवाई में प्राप्त समस्त प्रकरणों को अपर जिला कलेक्टर शहर द्वितीय, जोधपुर द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाई जायेगी और की गई कार्रवाई से जिला कलेक्टर को अवगत करवाई जायेगी।

 

Effect started visible after CM's order

 

प्राप्त प्रकरण यथासंभव प्रार्थी के मोबाईल नंबर के साथ संपर्क पोर्टल पर दर्ज किये जाये ताकि प्रार्थी को प्रकरण में प्रगति की सूचना मिलती रहे। परिपत्र के तहत जनसुनवाई व सम्पर्क प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी के रूप में अपर जिला कलेक्टर-शहर द्वितीय, जोधपुर को नियुक्त किया गया है। जनसुनवाई के समय अन्य राजकीय कार्य, भ्रमण, अवकाश के कारण कलेक्टर के मुख्यालय से बाहर होने की दशा में अपर जिला कलेक्टर शहर द्वितीय, जोधपुर द्वारा जनसुनवाई की जायेगी और अपर जिला कलेक्टर शहर द्वितीय के अवकाश, राजकीय कार्य, भ्रमण आदि की वजह से मुख्यालय से बाहर होने की स्थिति में उनके निजी सहायक द्वारा परिवेदनाएं प्राप्त कर उनको वापस लौटने पर प्रस्तुत की जायेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !