जिला कलक्टर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को उप जिला कलक्टर सवाई माधोपुर अनिल चौधरी ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीचसी परिसर के शौचालय में गंदगी मिलने एवं वॉशवेसिन में मग नहीं होने व नल टूटा पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को साफ – सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने व नल का ठीक करवाने के निर्देश प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने परिसर में रखे अनुपयोगी सामान का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएचसी परिसर में पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आने जाने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम एवं पात्रता का अंकन बोर्ड पर करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए है। इसके साथ ही उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण समयबद्व करवाने के निर्देश प्रदान किए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया