Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण कर बंदियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरकों की साफ-सफाई व सदिर्यों में रहने की व्यवस्था आदि के संबंध में जांच की गई। कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिये। कारागृह में महिला बंदी हेतु एक बैरक है।

 

Weekly inspection of district jail and information about legal rights given to prisoners

 

निरीक्षण के दौरान कारागृह में कोई भी महिला बंदी नहीं पाई गई। मौके पर उपस्थित कार्यवाहक जिला कारागृह सवाई माधोपुर मोहन लाल ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 02 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई।

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निः शुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना  आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं डॉ. गौरव चन्द्रवंशी मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे। साथ ही सचिव महोदय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में जागरूकता फैलाने हेतु अवकाशागार में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में एन.जी.ओ. के प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, पैनल अधिवक्तागण आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !