Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर आकस्मिक निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने रोजगार कार्यालय के पास सार्वजनिक शौचालय की नियमित रूप से साफ सफाई करवाने, खाली पड़े स्थान पर पार्क स्थापित करवाने, जीपीएफ कार्यालय के सामने स्थित पार्क को लॉन लागकर व फूल वाले पौधों लगाकर हरा-भरा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के बाहर स्थित पुराने शौचालयों की मरम्मत के करवाने निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय को जलापूर्ति करने वाले पम्प हाउस के आस-पास साफ-सफाई एवं मरम्मत आदि कार्य करवाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे पड़े कचरे को उठवाकर साफ-सफाई करवाने, कलेक्ट्रेट सभागार के नीचे स्थित रैम्प के पास की जगह पर साफ-सफाई करवाने, वाहनों के लिए जगह छोड़कर फैन्सिंग करवाने। वहीं मानटाउन स्कूल की बाउण्ड्री से लगते कलेक्ट्रेट परिसर में पड़े मलबे को उठवाने सहित परिसर में साफ-सफाई कर जहां आवश्यक हो वहां मरम्मत कार्य करवाकर परिसर को साफ-सुथरा व हरा भरा बनाने के निर्देश जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रदान किए।

 

District Collector conducted surprise inspection of Collectorate premises

 

 

नगर विकास न्यास का किया निरीक्षण:- जिला कलेक्टर ने कार्यालय नगर विकास न्यास सवाई माधोपुर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर विकास न्यास से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए न्यास की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए न्यास क्षेत्र में स्थित न्यास स्वामित्व की भूमियों को प्रतिमाह ई-ऑक्शन के माध्यम से विक्रय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से संबंधित समस्त कार्यों का ऑनलाइन व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने न्यास क्षेत्राधिकार में स्थित स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए सूचीबद्ध करने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने नगर परिषद एवं न्यास क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक पार्को एवं चौराहों के सौन्दर्यकरण के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समितियों द्वारा गोद लेने हेतु प्रोत्साहित करने की बात कहीं। उन्होंने शहरी नरेगा के माध्यम से राजकीय कार्यालयों की बाहरी दीवारों पर रंग-रोगन करवाने के निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, नगर परिषद आयुक्त पंकज मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !