Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने भूरी पहाड़ी में की जनसुनवाई

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने भूरीपहाड़ी ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर ग्रामीणों की जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।

District collector's public hearing Bhuri pahadi
इस दौरान ग्रामीणों की ओर से लिखित एवं मौखिक परिवेदनाएं प्राप्त हुई। इस पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को सलाह दी कि वे शिकयातें लिखित में दर्ज करवाकर रसीद भी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि सरकार में प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई कर नियमानुसार समाधान किया जाता है। जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों को मतदान हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि लोकतंत्र में मतदान अतिमहत्वपूर्ण कार्य है। हम सभी को सौ प्रतिशत मतदान का संकल्प लेना चाहिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि विद्यालय, ग्रामपंचायत भवन तथा इसी प्रकार के अन्य भवन परिसर में सफाई बनाये रखने में वे भी अपना सहयोग देवे। जनसुनवाई में जिला कलेक्टर से अतिक्रमण की शिकायत की गई। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर भी देखा जिसके पश्चात उन्होंने उपखण्ड अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !