Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण, जब्त किये जाली खंभे

इशरदा राण्या कान्या बालाजी मंदिर तलाई पर गत शुक्रवार को चारागाह भूमि पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया था जिससे इशरदा, शिवाड़, सारसोंप के ग्रामीणों में आक्रोश समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ बढ़ रहा था। जिसकी सूचना प्रशासन के उच्च अधिकारी को मिलने पर प्रशासन के अधिकारी चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार कमल पचौरी ने नायक तहसीलदार सुरेश चंद्र जैन, थाना प्रभारी भंवर सिंह, चौकी प्रभारी शिवाड़ मदनलाल बंजारा, चौकी प्रभारी इशरदा रामकुमार गोरा, हल्का पटवारी उमेश बैरवा मय दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी से अतिक्रमण हटाकर तार खंबे जाली को जप्त किया।

 

शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल बंजारा ने बताया कि शुक्रवार को राण्यां कान्या बालाजी मंदिर तलाई पाल पर चारागाह भूमि पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने तारबंदी कर अतिक्रमण कर लिया था जिसकी शिकायत बालाजी मंदिर पुजारी शिवचरण योगी ने क्षेत्रीय ग्रामीण के साथ चौकी शिवाड़ पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से अतिक्रमण हटवा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की थी। जिस पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

 

Encroachment removed from pasture land in shivar

 

मंदिर पुजारी शिवचरण योगी ने बताया कि एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा 2009 में इस भूमि पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई थी जिसकी शिकायत तत्कालीन जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा को करने पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए यथा स्थिति बनाए रखने को यह कुछ लोगों को पाबंद किया था जिससे जब से अब तक वहीं स्थिति बनी हुई थी लेकिन समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को इस स्थान पर तारबंदी कर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी। इसकी सूचना शिवाड़ पुलिस चौकी हल्का पटवारी को दी गई।

 

जिस पर शिवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी हल्का पटवारी मौके पर पहुंचकर उन्हें तारबंदी नहीं करने के लिए समझाइश की परंतु इन लोगों ने रात में वहां तारबंदी कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुजारी ने कहा कि प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग है। जिस पर पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल बंजारा ने अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !