Thursday , 23 April 2026
Breaking News

स्टेट ओपन स्कूल : 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगेंगी ऑनलाइन

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दिसंबर में लगने वाले व्यक्तिगत संपर्क शिविर यानी पीसीपी कक्षाएं अभी तक नहीं लगी हैं। हालांकि पिछले महीने जारी एक आदेश के मुताबिक इस बार ऑनलाइन कक्षाएं यानी ई-पीसीपी लगाने की संभावना बताई गई है। संभावना है कि यह कक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो सकती है। उधर, विद्यार्थी एक महीने से कक्षाएं शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 में भी इनकी ऑनलाइन कक्षाएं तक नहीं लगी थी। उधर, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से संस्था प्रधान एवं संदर्भ केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यार्थियों की एसएसओ-आईडी अपडेट की जाए। एसएसओ आईडी नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों को सत्रांक के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

 

State Open School-Classes 10th and 12th will be held online

 

10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की अक्टूबर-नवम्बर 2023 स्ट्रीम-2 की गत दिसम्ब-जनवरी माह में आयोजित हुई 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। 10वीं का परिणाम 60.79 प्रतिशत और 12वीं का 62.29 प्रतिशत रहा है। पुरूष वर्ग में 10वीं में दौसा के सचिन मीना ने 75.6 प्रतिशत अंक तथा 12वीं में चुरू के मनीष प्रजापत ने 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में 10वीं में राजसमंद जिले की डिम्पल खटीक ने 73.80 प्रतिशत अंक और 12वीं में चितौड़गढ़ की प्रियंका जाट ने 74.8 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !