राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनते ही अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के बजरिया के मुख्य चौराहे के पास स्थित गर्ग फैंसी क्लॉथ स्टोर पर गत 17 फरवरी की रात 11:00 बजे ही चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोरों के फोटो सीसीटीवी कैमरा में साफ दिखाई दे रहे है।

वामपंथी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल गुणसरिया ने बताया कि जिले में चोरी, डकैती, हत्या, बला*त्का*र की घटनाओं में भारी वृद्धि हो रही है। जिला मुख्यालय के अलावा खंडार, चौथ का बरवाड़ा, बौंली, मलारना डूंगर आदि क्षेत्रों में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। जिले के विधायक और मंत्री आम जनता को गुमराह कर रहे है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया