Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज, न्यू टिचिंग हॉस्पिटल ठींगला, बीएससी-नर्सिंग कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज, न्यू टिचिंग हॉस्पिटल ठींगला, बीएससी-नर्सिंग कॉलेज आलनपुर के निर्माणाधीन कार्यों का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गत रविवार को औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं गति की जांच की। जिला कलेक्टर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी सेन्टर रिसर्च लेब, लेक्चर थीटर्स, फिजियोलॉजी लेब, स्किल लेब, लाईब्रेरी, रिडिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने धीमी गति पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस देते हुए कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने निर्देश भी आरएसआरडीसी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने 15 दिन के लक्ष्य निर्धारित कर कार्यकारी एजेन्सी से कार्य करवाने के निर्देश भी प्रदान किए ताकि कार्य में प्रगति आ सके। उन्होंने 7-7 दिन में प्रयोगशाला में सामग्री एवं कार्य की गुणवत्ता जांचने के निर्देश भी आरएसआरडीसी के अधिकारियों को दिए है।

 

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज, न्यू टिचिंग हॉस्पिटल, बीएससी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरएसआरडीसी लिमिटेड सवाई माधोपुर द्वारा किया जा रहा है। पीडी आरएसआरडीसी राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जून, 2022 में प्रारम्भ हुआ था जिसकी पूर्व में कार्यपूर्ण करने की तिथि 20 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के लिए 134.84 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है जिसके एवज में फर्म को 83.85 का कार्यादेश जारी हो चुका है। अब तक करीब 40 प्रतिशत कार्य हो चुका है।

 

Collector conducted surprise inspection of Medical College, New Teaching Hospital Thingla, B.Sc-Nursing College

 

 

उन्होंने बताया कि फर्म मैसर्स आनंद कन्सट्रेक्शन ग्रुप आरकेबी 30 जून, 2024 तक मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ किए जाने लायक कार्य पूर्ण कर देगी जिसमें एकेडमी ब्लॉक, डीन रेजिडेन्स आदि कार्य सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि न्यू टीचिंग हॉस्पिटल का कार्य 5 जनवरी, 2023 को प्रारम्भ हुआ था जिसकी 114.90 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई थी। इसकी एवज में 67.63 करोड़ के कार्यादेश फर्म मैसर्स मुरारीलाल सिंघल को जारी किए है। इस कार्य की पूर्ण होने की तिथत 9 नवंबर, 2024 है। वहीं आलनपुर में बन रहे बीएससी नर्सिंग कॉलेज की 21.03 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय जारी की गई है।

 

इसके एवज में फर्म मैसर्स जय बाबा कन्सट्रेक्शन कम्पनी जयपुर को 15.47 करोड़ के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। यह कार्य 7 फरवरी, 2023 को प्रारम्भ हुआ था इसका कार्य पूर्ण होने की तिथि 6 मई, 2024 निर्धारित की गई है। इस पर अभी एकेडमी ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बाउण्ड्री वॉल का कार्य प्रगतिरत है। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, पीएमओं डॉ. अश्वनी सक्सेना, जेईएन आरएसआरडीसी पपीता मीना सहित संबंधित विभागीय एवं फर्म प्रतिनिधि उपस्थित था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !