राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज मंगलवार को यहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पूनम चन्द विश्नोई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक विजय लक्ष्मी विश्नोई, विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, स्व.विश्नोई के परिजन और विधानसभा के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों ने भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय विश्नोई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया