Sunday , 8 March 2026
Breaking News

एचआईवी एड्स के कारण और बचाव के बारे में युवाओं को किया जागरूक किया 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा राजस्थान स्टेट कंट्रोल सोसाइटी के सौजन्य से आउट ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय एचआईवी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवल्लन कर किया। जिला युवा अधिकारी हर्षित खण्डेलवाल ने बताया पिछले वर्ष की भांति एचआईवी के ऊपर जागरूकता हेतु यह कार्यक्रम जिले में इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है।

 

 

कार्यक्रम में डॉ. मानवेंद्र शुक्ल ने युवाओं को एचआईवी एड्स पर सरल एवं सहज तरीके से जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया। ट्रेनर भागीरथ शर्मा ने एचआईवी एड्स के बारे में भ्रांतियां, कलंक एवं अंधविश्वास को समझाते हुए बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को विषय पर विस्तार से जागरूक किया। कार्यशाला में टीबी एक्सपर्ट ओपी शर्मा व लोकेश शर्मा ने युवाओं को एचआईवी एड्स के कारणों को बताते हुए युवाओं को सही जानकारी दी।

 

Made youth aware about the causes and prevention of HIV AIDS in sawai madhopur

 

आईसीटीसी काउंसलर नरेंद्र कुमार शर्मा ने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने भी युवाओं को जीवन में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय में अधिक से अधिक कराने के लिए आश्वासन दिया। पतंजलि योग समिति से रजत भारद्वाज ने योग व फिट इंडिया पर युवाओं के मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में युवाओं के लिए एचआईवी पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

 

विजेताओं को माय भारत टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. विजय सिंह मावई, कमल बाई मीणा, रविंद्र मीणा, सियाराम मीना, सदफ सिद्दीकी, भूमिका चौधरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनोज कुमार महावर, बृजेश मीणा, चंद्र प्रकाश शर्मा, हेमंत शर्मा, दिलकुश खान सहित क्षेत्र के अन्य युवा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !