Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पीएम विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिलेगा आर्थिक संबल

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना 17 सितम्बर को प्रारम्भ की गई नई योजना है। इसमें पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों एवं सेवाओं को बढ़ाने में शुरू से अब तक समग्र सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से 18 श्रेणिया यथा-सुनार, हथौड़ा एवं औजार निर्माता, हथिया निर्माता, तालासाज, मूर्तिकार (संगतराश), पत्थर तोड़ने वाले, कुम्हार, चर्मकार, मोची, राजमिस्त्री, झाडू, चटाई, टोकरी निर्माता, खिलौना निर्माता, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, नौका निर्माता एवं फिशनेट निर्माता शामिल है।

 

योजना का उद्देश्य:- कारीगरों एवं शिल्पकारों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता देना तथा उन्हें योजना के तहत सभी लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र बनाना। उनके कौशल को निखारने के लिये कौशल उन्नयन प्रदान कर उनके लिये प्रासंगिक एवं उपयुक्त प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध करवाना। साथ ही उनकी क्षमता, उत्पादनकर्ता एवं उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये बेहतर तथा आधुनिक उपकरणों के लिये सहायता  प्रदान करना। इच्छुक लाभार्थियों को मॉर्गेज मुक्त ऋण तक आसान पहुंच प्रदान करना एवं ब्याज छूट प्रदान कर ऋण की लागत को कम करना। इन विश्वकर्मा के डिजिटल सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल लेनदेन के लिये प्रोत्साहन प्रदान करना एवं विकास के नये अवसरों तक पहुंचने में मदद करने के लिए ब्रांड प्रचार एवं बाजार लिंकेज के लिए मंच प्रदान करना है।

 

PM Vishwakarma Yojana will provide financial support to traditional artisans and craftsmen

 

योजना के लाभ:- प्रमाण पत्र एवं आईडी कार्ड के माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में पहचान। कौशल सत्यापन के बाद बुनियादी प्रशिक्षण साथ ही इच्छुक उम्मीदवार 15 दिन के उन्नत प्रशिक्षण के लिये भी नामांकन कर सकते है। टूलकिट प्रेत्साहन के लिए 15 हजार रूपए का अनुदान मॉर्गेज मुक्त उद्यम विकास ऋण 1 लाख रूपए 18 महीने के पुनर्भगतान के लिए पहली किश्त एवं 2 लाख रूपए, 30 महीने के पुनर्भगतान के लिए दूसरी किश्त।

 

क्रेडिट कार्ड गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन। विपणन सहायता राष्ट्रीय विपणन समिति गुणवत्ता प्रमाणन, ब्राडिंग एवं प्रचार जैसी सेवाएं प्रदान करेगी। ई कॉमर्स लिंकेज,व्यापार मेले विज्ञापन, प्रचार एवं अन्य विपणन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र,सवाई माधोपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !