एलन मस्क के मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का दावा है कि केंद्र सरकार की ओर से उसे कुछ खास अकाउंट्स और पोस्ट्स पर बैन लगाने का आदेश मिला था।

एक्स ने कहा भले ही हमें भारत सरकार से अकाउंट्स बैन करने का आदेश मिला था, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया, क्योंकि हम अभिव्यक्ति की आजादी के पक्षधर हैं। हम ऐसी रोक लगाने के खिलाफ हैं।’ हालांकि सरकार की ओर से इस दावे को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया