Saturday , 7 March 2026
Breaking News

देर रात सरकार ने बदले 11 जिलों के एसपी, कई अधिकारी ऐसे जिनका 7 दिन में दूसरी बार हुआ ट्रांसफर 

राज्य सरकार ने देर रात प्रदेश के 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईपीएस स्मिता श्रीवास्तव को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो-द्वितीय (एसीबी) में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर लगाया गया है। वहीं तबादलों में सरकार ने 11 जिलों में एसपी भी बदले हैं। इनमें से अधिकतर अधिकारियों को 7 दिन में ही बदल दिया है। 16 फरवरी को इन अधिकारियों का ट्रांसफर करके इन्हें नई पोस्टिंग दी गई थी। लेकिन इनका फिर से तबादला किया गया है।

 

 

Late night Bhajan lal government changed SP of 11 districts in Rajasthan

 

इन आईपीएस अधिकारियों का फिर से हुआ ट्रांसफर

तबादलों में सरकार ने 11 जिलों के एसपी बदल दिए हैं। आईपीएस भुवन भूषण यादव को सीकर एसपी, आईपीएस राजन दुष्यंत को एसपी भीलवाड़ा, आईपीएस पूजा अवाना को एसपी फलोदी, आईपीएस विनीत कुमार बंसल को एसपी केकड़ी लगाया गया है। आईपीएस श्याम सिंह को एसपी डूंगरपुर, आईपीएस नरेन्द्र सिंह को एसपी ब्यावर, आईपीएस अनिल कुमार को सिरोही, आईपीएस ज्ञानचंद्र यादव को जालौर, आईपीएस राजर्षि राज वर्मा को झुंझुनूं, वंदिता राणा को कोटपूतली-बहरोड़ औऱ ज्येष्ठा मैत्रयी को एसपी भिवाड़ी लगाया गया है। इन 11 जिलों में सरकार ने 16 फरवरी को ही पुलिस अधीक्षक बदले थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !