Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री सभास्थल का जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सवाई माधोपुर के भाड़ौती मोड़ पर प्रस्तावित पीकेसी-ईआरसीपी एकीकृत मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन आभार सभा स्थल पर पहुंचकर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने जिला स्तरीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान जिला कलेक्टर ने सभा में आने वाले जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों, मीडिया कर्मियों सहित आमजन को अनावश्यक परेशानी नहीं हो इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सभा स्थल के पास स्थित कुओं व नाले को ढकवाने, मैदान के समतलीकरण, वीआईपी सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान वाहन पार्किंग व्यवस्था के भी निर्देश दिए है।

 

District Collector and Superintendent of Police took stock of Chief Minister's meeting place

 

उन्होंने सभा स्थल के पास से गुजर रहे हाईवे पर वाहनों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि मुख्यमंत्री भी भजनलाल शर्मा 25 फरवरी को करौली जिले से बाई कार दोपहर 2 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेंगे। दोपहर 2ः15 बजे गंगापुर सिटी से प्रस्थान कर अपरान्हत 3ः30 बजे सवाई माधोपुर जिले के भाड़ौती मोड़ पर पहुंचेंगे। सांय 4 बजे भाड़ौती मोड़ से लालसोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

इस दौरान खण्डार विधायक जितेन्द्र गोठवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली सीताराम, एसडीएम मलारना डूंगर बद्रीनारायण, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग सतीश अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी हरिसिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें :- #News #SawaiMadhopur “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे मलारना चौड़, ईआरसीपी आभार सभा को करेंगे संबोधित”

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल आएंगे मलारना चौड़, ईआरसीपी आभार सभा को करेंगे संबोधित 

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !