Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

आईएएस टीम ने जीता सी.एस. चैलेंजर कप

राजस्थान राज्य सिविल सेवा सी.एस. चैलेंजर कप प्रतियोगिता 2023-24 में टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईएएस टीम व कॉलेज शिक्षा टीम के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले के प्रथम मैच में आईएएस टीम के नवीन महाजन एवं शरद मेहरा ने आरएएस टीम के अरुण चौधरी एवं जयकिशन त्रिपाठी को 9-5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में आईएएस टीम के नवीन महाजन एवं रवि जैन ने कॉलेज शिक्षा टीम के नवदीप बैंस एवं कन्हैयालाल गुर्जर को 9-2 से हराकर खिताबी मुकाबला 2-0 से जीता। प्रतियोगिता के विजेताओं-उपविजेताओं को नवीन महाजन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम जयपुर, आरुषि अजय मलिक संभागीय आयुक्त जयपुर तथा प्रकाश राजपुरोहित जिला कलेक्टर जयपुर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन को नवीन महाजन द्वारा विभिन्न सेवा के अधिकारियों के आपसी समन्वय हेतु बेहतरीन मंच बताया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के समय-समय पर आयोजन करवाये जाने की आवश्यकता बताया।
IAS team won C.S. Challenger Cup in jaipur
आरूषि अजय मलिक ने महिला अधिकारियों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक भाग लेने का आह्वान किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में राजस्थान सचिवालय सेवा की टीम के मनमोहन टांक, नमन, सुशील माथुर एवं आशीष ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान लेखा सेवा की टीम की महिमा, सुनीता सैनी, चित्रा जोशी व कृतिका यादव ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। गौरतलब है कि कार्मिक विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य बीमा सेवा, कॉलेज शिक्षा सेवा, लेखा सेवा, वाणिज्यिक कर सेवा आदि सेवाओं की पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 21 टीमों ने भाग लिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !