Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बच्चों के जन्म का विवरण पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवाने के निर्देश

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला रजिस्ट्रार एवं सहायक निदेशक अजय शंकर बैरवा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल एवं जन्म-मृत्यु उप रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला रजिस्ट्रार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सूरवाल में जन्म लेने वाले बच्चों का पहचान पोर्टल पर पंजीयन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. विशान्त जैन को बच्चों के जन्म का विवरण पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पंजीयन इकाई पर उपरजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए ताकि आमजन को अनावश्यक उपरजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़े। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सूरवाल रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण कर जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन रजिस्टरों और दस्तावेजो की जांच की।

 

Instructions for registering children's birth details online on the identity portal

 

यहां पर 1 जनवरी, 2024 से 28 फरवरी, 2024 तक जन्म के 22 पंजीयन, मृत्यु के 6 पंजीयन और विवाह के 13 पंजीयन किए गए। सभी को रजिस्टर में दर्ज किया हुआ एवं पहचान पोर्टल पर ऑनलाइन में सही पाया गया। ब्लॉक नोडल अधिकारी (जन्म-मृत्यु) एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रामेश्वर महावर ने ग्राम विकास अधिकारी को रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) बोर्ड बनवाने, संशोधन हेतु आवश्यक सभी दस्तावेज़ परिवादी से प्राप्त कर ऑनलाइन पोर्टल पर रिक्वेस्ट भेजने, जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओ में पूर्ण प्रारूप भरवाने के बाद ही जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सैनी, कनिष्ठ सहायक भरतलाल मीना और ई-मित्र संचालक सोमप्रसाद मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !