Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 9 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सैना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने गंगापुर सिटी में न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक का आयोजन किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सैना ने बताया कि इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च, 2024 को किया जा रहा है, जिसमें वन टाईम सेटलमेन्ट ऑफर के माध्यम से प्री-लिटीगेशन प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावों से संबंधित क्लेम के विवाद, एनआई एक्ट धारा 138, धन वसूली के सभी प्रकार के विवाद/मामलों एवं वसूली के हर प्रकार के लंबित प्रकरणों के मामलों सहित गृहकर के विवाद स्थानीय निकायों द्वारा वसूली प्रकरणों से संबंधित सभी प्रकार के विवाद आदि प्रकरणों का निस्तारण किया जाना है। बैठक में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 गंगापुर सिटी प्रमोद कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 02 गंगापुर सिटी रेशमा खान, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिमन्यु सिंह, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 कृतिका शेखावत, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 01 आकांक्षा मीना, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय नेहा वर्मा, जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी गौरव सैनी, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुजीत शंकर उपस्थित रहे।

 

Meeting held for successful organization of National Lok Adalat

 

उप कारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर बंदियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना एवं जिला विधिक सवेा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने उप कारागृह गंगापुर सिटी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर ने निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरकों की साफ-सफाई व सदिर्यों में रहने की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की तथा उप कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई के निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में भी दिशा निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित मुख्य प्रहरी विदेश कुमार ने बताया कि उप कारागृह में पुरूष बंदियो हेतु 04 एवं महिला बंदी हेतु 01 बैरक है। निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कुल 50 बंदी पाये गये तथा कोई भी महिला बंदी नही पाई गई ।
उप कारागृह में प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से भी पूछताछ कर निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संतोष कुमार पैनल अधिवक्ता मय कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !