Sunday , 7 June 2026
Breaking News

6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान, वहीं 10 को रेल रोको आंदोलन 

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों द्वारा 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेन रोको आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब हरियाणा को छोड़कर पूरे देश के बाकी सभी राज्यों के किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसानों की ओर से यह एलान रविवार को गांव बल्लो में खनोरी बॉर्डर पर मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर किया है।

 

इस दौरान मंच से बोलने वाले सभी किसान यूनियन के नेताओं ने केंद्र सरकार से मांगों को पूरा करवाने के लिए सभी को एकजुट होने का भी आह्वान किया गया है। किसान शुभकरण की अंतिम अरदास पर हजारों की गिनती में किसानों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

 

Farmers will march to Delhi on 6th March and Rail Roko movement on 10th March

 

इस दौरान हरियाणा से गुरनाम सिंह चढूनी, उत्तर प्रदेश से राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत, भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जोगिंदर सिंह उगराहां, भारतीय किसान यूनियन के धनेर मनजीत सिंह धनेर, भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के बुर्ज सिंह गिल के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से किसान यूनियन के नेता शामिल हुए। जिनको समय की नजाकत को समझते हुए मंच से बोलने का मौका नहीं मिला।

 

वहीं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान स्वर्ण सिंह पंढेर ने कहा कि 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब-हरियाणा को छोड़ बाकी सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 को दिल्ली कूच करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !