Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रदेश के 7 बडे़ शहरों में चलेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दी स्वीकृति

आमजन को इकोफ्रेंडली आवागमन सुविधा मिलेगी, पेट्रोल डीजल की बचत होगी -उपमुख्यमंत्री, दिया कुमारी
प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश के 7 शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसे संचालित करेगी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इलेक्ट्रिक बसे उपलब्ध करवाने की स्वीकृति जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि बजट घोषणा की क्रियान्विती में प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर,भरतपुर एवं उदयपुर शहरों में नगरीय बस सेवा के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे आमजन को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पब्लिक ट्रांसर्पोट को बढावा मिलने से आमजन को त्वरित एवं बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हिकल्स को बढावा देने से पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और लोगों को बेहतर जीवन शैली का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन बसों का संचालन एवं संधारण स्वायत्त शासन विभाग द्वारा कंवर्जेन्स एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के माध्यम से किया जाएगा। इससे राज्य सरकार पर लगभग 105 करोड़ रूपए से ज्यादा का वित्तीय भार आएगा।
500 electric buses will run in 7 big cities of the state, Deputy Chief Minister Diya Kumari gave approval
इन शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें 
बजट घोषणा की क्रियान्विती में जयपुर में 300, जोधपुर में 70, कोटा में 50, उदयपुर में 35,अजमेर में 30 तथा बीकानेर एवं भरतपुर में 15 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।
बजट 2024-25 में हुई घोषणा 
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वर्ष 2024-25 के लेखानुदान (बजट) में प्रदेश वासियों को प्रदूषण रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढ़ावा देने हेतु इंटर स्टेट के साथ-साथ राज्य के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर,कोटा आदि बड़े शहरों में 500 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने कि घोषणा की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !