सवाई माधोपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सोमवार को सामान्य टीकाकरण को लेकर एएनएम के दूसरे बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन मास्टर ट्रेनर डॉ. सौरभ अग्रवाल व डॉ. नरेन्द्र सिसोदिया ने प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्रशिक्षण में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश चंद जैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. राजेश जैन ने भी सामान्य टीकाकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में सामान्य टीकाकरण को लेकर सही प्रकार से लगाने का तरीका, वैक्सीन को संधारित करने, टीकाकरण के समय अभिभावकों को दी जाने वाली जरूरी जानकारी आदि सभी आवश्यक जानकारी दी गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया