Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया का राज्य के समस्त मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान आज 

लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत राज्य के सभी 51 हजार 756 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में नाम, क्रमांक एवं मतदान केन्द्र आदि के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु 10 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से सांयः 6.00 बजे तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम खोजने के अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO)/सुपरवाईजरों एवं बूथ लेवल फील्ड फंक्शनरीज प्रातः 11.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थिति रहेंगें एवं मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम, मतदान केन्द्र, ई-इपिक डाउनलोड करने आदि की जानकारी प्रदान करेगें। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के विशेष अभियान के दौरान मतदाता एप्स यथा- वीएचए, ईसीआई-सक्षम, केवाईसी, सी-विजिल, 1950 आदि विभिन्न मतदाता जागरूकता पोस्टर्स का प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप (VHA) से मतदाता सूची में अपना नाम देखने के बारे में Hands-on प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा।
Special campaign for the process of finding your name in the voter list today at all the polling stations in the state
दिव्यांगजन मतदाताओं की पीडब्ल्यूडी फ्लैगिंग कर उन्हें मतदात केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं तथा व्हीलचेयर व परिवहन सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान की जायेगी। गुप्ता ने बताया कि यदि 18 वर्ष या अधिक आयु के किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह गया है तो अभी भी अपना नाम वोटर हेल्पलाइन एप अथवा मतदान केन्द्र पर उपस्थित बीएलओ के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी मतदाता पंजीयन हेतु अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता उम्मीदवार के नामांकन की वापसी की अन्तिम दिनांक से 10 दिवस पूर्व तक भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाता है तो वह लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम है एवं वोटर कार्ड नहीं होने की स्थिति में 12 वैकल्पिक दस्तावेजों को दिखाकर भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग विधानसभा चुनाव 2023 की भांति ही लोकसभा चुनाव-2024 में भी राज्य में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए 21 से अधिक राजकीय विभागों के फील्ड स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग भी लिया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !