Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 1508 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर भारत सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 430 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 हजार से अधिक पक्के आवास के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलात मंत्री हरदीप पुरी से विगत दिनों मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 87 हजार परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बकाया 430 करोड़ रूपए की राशि जारी करने का आग्रह किया था।
An amount of 1508 crore rupees approved for Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban)
मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्र सरकार ने यह राशि जारी कर दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थी परिवारों को पक्के आवास के निर्माण के लिए निर्धारित किस्त की राशि मिल सकेगी और वे समय पर अपना घर बना सकेंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने पक्के आवास की आवश्यकता से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री की पहल पर भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार केंद्र सरकार ने 30 हजार से अधिक पक्के आवासों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !