कुचामन में फिजियो सर्वज सोसाइटी व कुचामन विकास समिति के सयुंक्त तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आये 25 फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ने हिस्सा लिया। शिविर संयोजक डॉ. हरीश कुमावत ने बताया कि शिविर में लकवा, साईटिका ,स्लिपडिस्क, घुटना दर्द आदि से पीड़ित 357 मरीजों को दर्द और उनकी शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिये विशेष व्यायाम बताए गए तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा को भी राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार में चिकित्सा शिविर में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया